श्री वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को सप्तम अखिल भारतीय वार्ष्णेय वार्षिकोत्सव एवं वैवाहिक परिचय, प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन में किया गया। इस दौरान 15 से ज्यादा परिवारों के बीच अपने बच्चों की शादी करने के लिए वार्तालाप हुआ। एक जोड़े की शादी भी तय हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ. राजेश वार्ष्णेय निदेशक प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग यूपी सरकार ने फीता काटकर व डॉ. गिर्राज किशोर वार्ष्णेय ने श्री अक्रूरजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर तथा संतोष वार्ष्णेय ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मां सरस्वती एवं श्रीकृष्ण की मूर्ति पर माल्यार्पण जीके चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में कई राज्यों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस मौके पर समाज के कई लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही निर्धन छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति, महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण की गई। इस दौरान संास्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ एसोसिएशन द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन की स्मारिका, मंगलम पुस्तिका का विमोचन किया गया।
अक्रूर रत्न के लिए शिवशंकर वार्ष्णेय, अरविंद वार्ष्णेय, गौरव पुरस्कार हरिशंकर वार्ष्णेय, डॉ. आशुतोष गुप्ता, अनिल गुप्ता, गणेश चंद्र, डॉ. अनुराग वार्ष्णेय को दिया गया। कार्यक्रम में 15 जोड़ों की आपस में भेंट भी करवाई।
इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय, नेमीचंद्र वार्ष्णेय, घनश्याम वार्ष्णेय, कामेश्वर, वीरेंद्र गुप्ता, दिनेश चंद्र, सुधीर अल्ली, आलोक वार्ष्णेय, मनीत वार्ष्णेय, वीरेंद्र वार्ष्णेय, देवेंद्र मोहन वार्ष्णेय, अनुज वार्ष्णेय आदि समाज के लोग मौजूद थे।