फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुश्तैनी मरघट बचाने के लिए वाल्मीकि समाज ने लगाई गुहार

Mon, 29 Dec 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव शहनौआ के वाल्मीकि समाज के पुश्तैनी मरघट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वाल्मीकि समाज के लोगों ने सोमवार को तहसील पहुंचकर मामले की शिकायत एसडीएम भावना विमल से करते हुए मरघट बचाने और कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन


वाल्मीकि समाज के लोगों ने एसडीएम को बताया क्षेत्र के कुछ दबंग लोग उनके पुश्तैनी मरघट के कुछ हिस्से पर कब्जा कर चुके हैं। बचे भूखंड पर भी कब्जा कराने को प्रयासरत हैं। उनका यह पुश्तैनी मरघट 80-90 वर्ष पुराना है। लोगों ने पुश्तैनी मरघट की 9 डेसीमल भूमि की पैमाइश कराकर उसे राजस्व अभिलेखों में सुरक्षित दर्ज कराने की मांग की है। शिकायत में शहनौआ गांव के गाटा संख्या 713 बंजर भूमि में लगभग 9 डेसीमल भूखंड वाल्मीकि समाज के मरघट के लिए आरक्षित था।
शिकायत में गांव के एक व्यक्ति पर अंतिम संस्कार के समय बाधा पैदा करने का आरोप है। लोगों ने एसडीएम से तत्काल मरघट की भूमि की पैमाइश कराने की मांग की है। शिकायत करने वालों में हिंदू एकता समूह के आकाश गुप्ता, किसान नेता प्रेमपाल, विपिन कुमार, राजकुमार, राजपाल, लोकेंद्र, सूरज, शेखर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व टीम गठित कर मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। -भावना विमल, एसडीएम जलेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें