फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य समाज हो संगठित: सुमंत

Tue, 26 Jul 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
वैश्य अधिकार रथयात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वैश्य समाज आपसी फूट एवं ईर्ष्या के चलते पतन की ओर जा रहा है। समाज को अब एकजुटता दिखानी होगी। जलेसर पहुंची वैश्य अधिकार रथयात्रा को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सुमंत गुप्ता ने अवागढ़ में सत्ता के नशे में व्यापारियों के साथ पहले मारपीट और फिर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की आलोचना की। साथ ही कहा कि अब वैश्य समाज उत्पीड़न एवं शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही ऐलान किया कि 28 जुलाई को आगरा महानगर वैश्य एकता परिषद इकाई आईजी को ज्ञापन सौंपेगी। इसके बाद भी यदि न्याय नहीं मिला तो परिषद अवागढ से लेकर प्रदेश तक इस लड़ाई को लड़ेगा।
विज्ञापन

दो घंटे देरी से आई यात्रा और बारिश के बाद भी वैश्य समाज का उत्साह चरम पर था। बाजारों में राष्ट्रीय अध्यक्ष का व्यापारियों ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। संयोजक कपिल गुप्ता रानू ने आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों में पूर्व पालिकाध्यक्ष केजी वार्ष्णेय, विश्वम्भर दयाल गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, व्यापार मण्डल अध्यक्ष कृष्णगोपाल गुप्ता, मनोज वार्ष्णेय बजरंगी, नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता, महामंत्री संजीव वर्मा, हिमान्शु गुप्ता, प्रकाशचंद्र जैन, लोकेश वर्मा, शशि राठी, शिवशंकर गुप्ता, रामसेवक गुप्ता, हरिशचंद्र गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, अजय गुप्ता, सुरेश वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, उमेश अग्रवाल आदि मौजूद थे। बताते चलें कि दस जुलाई को मथुरा से शुरू हुई यात्रा प्रदेश के विभिन्न नगरों में होती हुई 25 सितम्बर को लखनऊ पहुंचेगी। डाक्टर सुमंत गुप्ता ने कहा कि अधिकार यात्रा का मकसद वैश्यों को संगठित करना है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें