फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

Tue, 02 Feb 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिकुज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार का 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। धर्मप्रेमियों ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया। पहले दिन दीप प्रज्वलन व संगीत प्रवचन हुआ।
विज्ञापन

कलश यात्रा मारवाड़ी माहेश्वरी धर्मशाला से आरंभ हुई। 351 महिलाएं कलश सिर पर धारण कर यात्रा में शामिल हुईं। यह यात्रा सोरों गेट, बारहद्वारी, नदरई गेट बाजार से होकर गुजरी। धर्मप्रेमियों ने पुष्पों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। यात्रा गांधी मूर्ति, प्रभु पार्क क्षेत्र होते हुए कार्यक्रम स्थल पीएलजीसी कालोनी पहुंची। जहां दीप प्रज्वलन किया गया। यहां पर शांती कुज से आए सदस्यों ने संगीत प्रवचन के माध्यम से धर्मप्रेमियों का मार्ग दर्शन किया। कार्यक्रम संयोजक डा. सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि बुधवार और गुरुवार की सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक महायज्ञ एवं संस्कार कार्यक्रम होगा। शाम चार बजे से सात बजे तक मंगल प्रवचन आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। 5 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक गायत्री महायज्ञ के बाद पूर्णाहुति कार्यक्रम होगा। इस दौरान रमन किशोर पल्तानी, महेशचंद्र पालीवाल, प्रवेश पल्तानी, राधा माहेश्वरी, आशा साहू, नीलम राठी, विद्या अग्रवाल, गुड्डो सोलंकी, राजीव गुप्ता, भूदेव शर्मा, नरेंद्र केला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें