फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रक का चालान करने पर काटा हंगामा

Tue, 04 Feb 2025 10:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में पीटीओ के सामने हंगामा करते किसान। - फोटो : एआरटीओ कार्यालय में पीटीओ के सामने हंगामा करते किसान।
विज्ञापन
एटा। एक ओवरलोड ट्रक का चालान पीटीओ ने मंगलवार को कर दिया। जानकारी मिलते ही एक किसान संगठन के जिलाध्यक्ष किसानों को लेकर एआरटीओ ऑफिस में जा पहुंचे।
विज्ञापन

हंगामा करते हुए अधिकारियों पर दबाव बनाया। हाईवे से एक ट्रक में ओवरलोड माल और टैक्स जमा न होने की वजह से पीटीओ अभिनव चौधरी ने उसका चालान कर दिया। इसके बाद ट्रक के मालिक और एक किसान संगठन में कन्नौज के जिलाध्यक्ष एआरटीओ कार्यालय पहुंच गए। उनके साथ काफी संख्या में किसान थे।
विज्ञापन


इन लोगों ने कार्यालय में हंगामा करना शुरू कर दिया। 2 घंटे तक चले हंगामे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। किसान इतने गुस्से में थे कि उन्होंने एआरटीओ और पीटीओ पर दलाली करने का भी आरोप लगाया। एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि एक गाड़ी पकड़े जाने के बाद किसान संगठन के लोग आए थे। गाड़ी छुड़ाने के लिए दबाव बनाने का प्रयास किया। हमने कह दिया कि टैक्स जमा करके आप कोर्ट से गाड़ी छुड़वा लीजिए। इसके बाद वह लोग चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें