अलीगढ़ ड्रेनेज मंडल द्वारा सिंचाई के लिए सकरौली रजबहा में समय से पानी न छोड़े जाने पर कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर मंगलवार से दयाराम पागल ने धरना शुरू कर दिया है।
उन्होंने बुधवार को भी अपना आंदोलन जारी रखा और सिंचाई से पहले रजबहा में पानी छोड़ने की मांग पूरी न होने तक लगातार आंदोलन जारी रखने की मांग पर अड़े रहे।
जलेसर के नगला मीरा तहसील निवासी सत्याग्रही किसान दयाराम पागल ने बताया कि विगत वर्षों में सकरौली रजबहा में 10 अक्तूबर तक ड्रेनेज मंडल द्वारा पानी छोड़ दिया जाता था।
इसके चलते किसान समय से सिंचाई कर गेहूं की बुवाई कर देते थे। लेकिन इस वर्ष 22 अक्तूबर से रजबहा की सफाई की गई है। ऐसे में दिसबंर से पहले रजबहा में पानी आने की संभावना नहीं है।
इसके चलते क्षेत्रीय किसान समय से गेहूं की बुवाई नहीं कर पाएंगे और फसल की पैदावार प्रभावित होगी।