फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आए मां-बेटे की मौत

Tue, 03 Nov 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सिकंदरपुरवैश्य के म्यांऊ -छितैरा मार्ग पर साइकिल पर जा रहे मां और बेटा ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम अल्हेपुर निवासी विनोद शाक्य अपनी पत्नी रूपा देवी (30), पुत्री चांदनी, रोशनी और अपने छह माह के पुत्र विशाल के साथ साइकिल से गांव अल्हैपुर जा रहा था। म्याँऊ- छितैरा मार्ग पर पीछे से तेज गति से आ रह ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे साइकिल चला रहे विनोद का संतुलन बिगड़ गया।
रूपादेवी और उसकी गोद में मौजूद  पुत्र विशाल ट्रैक्टर के पहिये की चपेट में आ गए। रूपादेवी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल विशाल को इलाज के लिये अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बेटे की एक साथ हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना स्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पुलिस को दी गईं। सूचना पर थानाध्यक्ष सहसवीर सिंह ने शवों का पंचानामा भर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें