फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: यूपी सरकार कुंभ हादसे में मृत लोगों की सूची जारी करे

Wed, 05 Feb 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
महाकुंभ में हुई भगदड़ में मृत्यु हुई लोगों की जानकारी के संबंध में ज्ञापन देते कांग्रेसी। - फोटो : महाकुंभ में हुई भगदड़ में मृत्यु हुई लोगों की जानकारी के संबंध में ज्ञापन देते कांग्रेसी।
विज्ञापन
एटा। जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अनिल सोलंकी के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। मांग की कि महाकुंभ मेले में हादसे के दौरान मृत और घायल हुए लोगों की सूची जारी करें। जिससे कि इनके परिजन को समस्या न हो।
विज्ञापन

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अनिल सोलंकी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे के निर्देश पर डीएम के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। अनिल सोलंकी ने कहा कि मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज में संगम नोज पर हुई भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अभी तक मृतकों व घायलों की सूची जारी नहीं की गई है। जिसकी वजह से इनके परिजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से निवेदन है कि घटना में मृतक व घायल श्रद्धालुओं की सूची जारी करने के लिए सरकार को निर्देश जारी करें। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चोबसिंह धनगर, अरुणेश गुप्ता, नैना शर्मा, ओमप्रकाश सिंह तोमर, फैसल हसन खान सहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें