एटा। यूपी-112 के रिस्पांस टाइम पर जोर दिया जा रहा है। अब लोगों को उम्मीदे भी बढ़ गई तो टीम को जल्द से जल्द पहुंचकर कार्रवाई का आदेश भी है। एटा में कुछ टाइम में सुधार भी हुआ है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करने की जरूरत है। उच्चाधिकारियों की ओर से आठ मिनट रिस्पांस टाइम रखा है। इसमें जनपद 4:38 मिनट पीछे है। प्रदेश में जारी हुई 75 जिलों की रैकिंग में एटा 60वें स्थान पर है।
यूपी -100 जोकि अब यूपी- 112 हो गया है। हर व्यक्ति को उम्मीद है कि फोन लगाते ही पुलिस मौके पर पहुंचेगी। जिले में चार पहिया 29 व 14 दो पहिया टीम हैं। पूर्व में लापरवाही की शिकायतें भी आती रही हैं। शासन स्तर से सख्ती की गई और इसमें सुधार भी हुआ।
पुलिस विभाग के अनुसार डीजीपी ने आठ मिनट रिस्पांस टाइम किया था। अब पूरे प्रदेश में इसकी रैकिंग जारी की गई। इसमें एटा का टाइम 12: 38 मिनट है और जिला 60वें पायदान पर है। मुजफ्फरनगर 7.18 से पहले स्थान पर है तो मिर्जापुर 18.49 में सबसे पीछे 75वें स्थान पर है।
रिस्पांस टाइम पर एक नजर
जिला - समय
कासगंज - 12.59
फिरोजाबाद - 13.51
मैनपुरी - 14.10
हाथरस - 11.27
इटावा - 11.16
अलीगढ़ - 10.59
मथुरा - 10.57
जाम बड़ी वजह
शहर में हर समय जाम की समस्या रहती है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में सड़कें टूटी हैं। इससे रिस्पांस टाइम में थोड़ी समस्या है, लेकिन पहले से स्थित में सुधार हुआ है।
रघुराज सिंह भाटी, प्रभारी, डायल 112