फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा-फर्रुखाबाद मार्ग स्टेट हाईवे में हुआ शामिल

विज्ञापन
एटा-फरूखाबाद हाईवे। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। एटा से फर्रुखाबाद मार्ग को स्टेट हाईवे में शामिल कर लिया है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के प्रस्ताव को शासन ने मंजूर कर लिया है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही विभाग ने सड़क चौड़ीकरण के लिए 896 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद, हरदोई आदि जिले से आने वाले वाहन अलीगंज-एटा होकर दिल्ली जाते हैं। इस मार्ग पर अनुमानत: प्रतिदिन 11000 वाहनों का आवागमन होता है। वाहनों की बढ़ती संख्या देखते हुए शासन ने इस मार्ग को स्टेट हाईवे में शामिल किया है। 106 किमी लंबा यह मार्ग एटा से अलीगंज वाया कायमगंज होते हुए ढिलावल के पास मैनपुरी वाले मार्ग पर निकलेगा।
सात मीटर चौड़ा होगा रोड
स्टेट हाईवे में शामिल होने के बाद इस मार्ग को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। फिलहाल यह अलीगंज तक सात मीटर चौड़ा है, लेकिन अलीगंज से कायमगंज के बीच करीब साढ़े छह किलोमीटर तक और ढिलावल के पास ढाई किलोमीटर तक इसकी चौड़ाई पांच मीटर ही है। पूरी सड़क को एटा से ढिलावल तक सात मीटर चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

दोनों तरफ बनाई जाएगी पटरी
एटा से लेकर ढिलावल तक हाईवे के दोनों तरफ पक्की पटरी बनाई जाएगी। इसकी चौड़ाई डेढ़ मीटर होगी।
हटाए जाएंगे पेड़ और पोल
सड़क चौड़ीकरण के दौरान जो भी पेड़ या विद्युत पोल बीच में आएंगे, उन्हें हटाया जाएगा, साथ ही पटरी से दो मीटर दूर विद्युत पोल लगाए जाएंगे।
आबादी क्षेत्र में बनेंगी नालियां
आबादी वाले क्षेत्र में सड़क पर पानी न आए। इसके लिए दोनों ओर नालियां बनाई जाएंगी। इस हाईवे पर जिले में आबादी वाला अलीगंज तहसील में है।
एस्टीमेट पास होते ही निर्माण शुरू
पीडब्ल्यूडी द्वारा हाईवे के निर्माण के लिए एस्टीमेट भेजा है। जैसे ही शासन एस्टीमेट स्वीकृत करता है, इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सबसे पहले टेंडर प्रक्रिया की जाएगी।
होगा विकास
एटाफ-फर्रुखाबाद मार्ग को स्टेट हाईवे में शामिल करना जनपद वासियों के लिए खुशी की बात है। इस मार्ग के आसपास के क्षेत्र में भी विकास को पंख लगेंगे।
डॉ. रीतेश यादव, निवासी अलीगंज मार्ग
हाईवे किनारे लगेंगे उद्योग
मार्ग स्टेट हाईवे में शामिल हुआ है यह अच्छी बात है। अब इस मार्ग पर भी उद्योग लगेगें। इससे जिले का विकास होगा।
प्रदीप यादव, निवासी शीतलपुर
मानक के अनुसार होगा निर्माण
एटा फर्रुखाबाद मार्ग स्टेट हाईवे में शामिल हो गया है। जिस जगह सड़क चौड़ी नहीं है, वहां चौड़ीकरण किया जाएगा। हाईवे के निर्माण में मानक के अनुसार कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सुनील कुमार, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें