फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से फर्राटा भरेंगी डायल 100 की गाड़ियां

Thu, 22 Dec 2016 12:29 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
यूपी 100 की आई गाड़‌ियां - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 जिले में डायल 100 की 19 गाड़ियां गुरुवार से फर्राटा भरेंगी। सभी गाड़ियों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। डायल 100 गाड़ियों के बैस स्टेशन भी घोषित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र यादव ने बताया कि डायल 100 कासगंज थाना क्षेत्र में चौकी मोहनपुरा, चौकी नदरई गेट एवं गल्ला मंडी पर तैनाती की गई है। जबकि थाना सोरों में चौकी चंदौस, थाना सोरों एवं चौकी नगरीया पर गाड़ियां तैनात रहेंगी।

थाना ढोलना में एक गाड़ी चौकी बिलराम पर रहेगी जबकि दूसरी गाड़ी थाने में। सहावर थाने में चौकी नवाबगंज एवं चौकी मोहनपुर पर तैनात रहेगी। अमांपुर, सुन्नगढ़ी, सिढ़पुरा एवं सिकंदरपुर वैश्य थानों पर एक एक गाड़ी की तैनाती की गई है। पटियाली में एक गाड़ी चौकी दरियावगंज पर जबकि दूसरी गाड़ी थाने पर मौजूद रहेगी।
विज्ञापन


गंजडुंडवारा में एक गाड़ी एटा रोड पुलिस चौकी पर रहेगी जबकि दूसरी थाने पर तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ नियंत्रण कक्ष से सभी जिलों का नेटवर्क तकनीकी रूप से तैयार नहीं हो सका था। अब यह नेटवर्क शुरू हो गया है। आज सुबह बैस स्टेशनों से यह गाड़ियां डायल 100 सेवा के लिए काम शुरू कर देंगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें