फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जैथरा में अपंजीकृत अंजली हॉस्पिटल और हाकिम लैब सील

Sun, 26 Jul 2026 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कस्बा जैथरा में एक ​अस्पताल पर नोटिस चस्पा करते एसीएओ राममोहन तिवारी। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
एटा। जिले में अवैध और अपंजीकृत अस्पतालों एवं पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को सख्त कार्रवाई की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने जैथरा क्षेत्र में संचालित अंजली हॉस्पिटल और हाकिम लैब पर औचक छापा मारा। जांच के दौरान दोनों संस्थान बिना वैध पंजीकरण और निर्धारित मानकों के संचालित पाए गए। आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर दोनों संस्थानों को मौके पर ही सील कर दिया गया।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह और डॉ. राहुल चतुर्वेदी शामिल रहे। वहीं, थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी। जांच के दौरान संचालकों से पंजीकरण संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई संतोषजनक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद टीम ने अंजली हॉस्पिटल और हाकिम लैब को सील करते हुए संचालकों को सील नोटिस भी जारी कर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले में बिना पंजीकरण अस्पताल, क्लीनिक या पैथोलॉजी लैब का संचालन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें