देखने वाले रह गए हैरान
इसके बाद यहां से जब बरात निकली, तो देखने वाले हैरान रह गए। एटा-कासगंज जिले के दर्जनभर मशहूर बैंड शोभा बढ़ाते नजर आए, तो वहीं हाथी पर सवार दूल्हा के ठाठ-बाठ देखते ही बन रहे थे। ऊंट और घोड़ों पर बराती भी सीना तानकर कस्बे की सड़क से गुजरे तो देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गईं। दर्जनभर देव स्वरूपों से सजी झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं।
ये भी पढ़ें - अस्पताल नहीं, मौत के घर: बोर्ड पर लिखे एमबीबीएस, एमडी के नाम...पर झोलाछाप कर रहे इलाज; छापे में बड़ा खुलासा
एक घंटे में निकल सकी बरात
बरात में इस कदर भीड़ रही कि सड़क से गुजरने में करीब एक घंटा लग गया। इतना ही नहीं इस शादी समारोह को लेकर पूरे कस्बे में पहले से ही बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगवाए गए थे। ये होर्डिंग्स निमंत्रण पत्र के रूप में रहे, जिसमें वर-वधु को आशीर्वाद देने का आग्रह यादव परिवार की ओर से किया गया।
ये भी पढ़ें - UP: होटल में इस हाल में मिले प्रेमी-प्रेमिका, देखकर शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस; फिर SDM ने दिए ये आदेश