फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सैनिक पड़ाव में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नहीं हो सकी पहचान

Mon, 27 Oct 2025 07:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के सैनिक पड़ाव स्थित रामलीला मैदान में सोमवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। इसे देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शहर के बीचोंबीच स्थित सैनिक पड़ाव में सोमवार की सुबह शव देखकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। भीड़ में से कुछ लोगों ने पहचान का भी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पहचान कराने की कोशिश की। सफलता नहीं मिली तो पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त नहीं हो पाती है तो 72 घंटे बाद युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें