फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रैक्टर और कार की टक्कर में 6 लोग घायल

Mon, 27 Oct 2025 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ट्रैक्टर और कार की टक्कर में 6 लोग घायल हो गए। रविवार रात रिजोर थाना क्षेत्र में हुए हादसे में घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शहर के मालगोदाम रोड निवासी उदयवीर सिंह तोमर ने बताया कि रविवार की देर रात फिरोजाबाद जिले के नगला कुंदन से जन्मदिन की पार्टी में दावत खाकर लौट रहे थे। कार में एक ही परिवार के रुद्र नारायण सिंह, शालिनी सोलंकी, हेमलता, रामसनेही और अलका सिंह हमारे साथ बैठे हुए थे। गाड़ी जैसे ही रिजोर थाना क्षेत्र में शिकोहाबाद मार्ग पर निधौली खुर्द गांव के पास पहुंची तभी ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।
टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें फंसे हुए लोगों में चीखपुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।
विज्ञापन

अन्य हादसे में मलावन थाना क्षेत्र के गांव मधूपुरा निवासी अंशुल ने बताया कि वह शहर के एक अस्पताल में भर्ती बेटे को देखने आ रहे थे। जैसे ही अलीगंज मार्ग पर स्थित पवांस ईंट भट्ठे के पास पहुंचे। तभी लोडर वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से अंशुल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां से उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें