फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अंडरपास में भरा पानी, लोगों को निकलने में हो रही परेशानी

Wed, 07 Feb 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में जवाहरपुर तापीय परियोजना से बिजली उत्पादन शुरू हो चुका है। मालगाड़ी के माध्य्म से झारखंड से कोयला सीधा परियोजना स्थल तक पहुंचेगा। इसके लिए एटा रेलवे स्टेशन से नई रेल लाइन का निर्माण किया गया है। बीच में पड़ने वाले सड़क मार्गों पर अंडरपास बनाए गए हैं। मगर इनमें जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसके कारण पानी भर गया है और लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एटा रेलवे स्टेशन से जवाहरपुर तापीय परियोजना स्थल तक लगभग 25 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निर्माण किया गया है। इसमें विभिन्न छोटे-बड़े 50 से अधिक अंडरपास बनाए गए हैं। जिससे कि इसके आसपास के लोगों को आवागमन में समस्या का सामना न करना पड़े। मगर कुछ स्थानों पर अंडर पास के अंदर पानी भर जाने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही नजारा आसपुर से बागवाला को जाने वाले रोड पर देखने को मिला। जहां अंडर पास के नीचे काफी पानी भरा हुआ है। जिसकी वजह से राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

बरसात होने के बाद अंडरपास में पानी भर जाता है। जिसे निकलने में परेशानी होती है। यहां जलनिकासी की कोई सुविधा नहीं है। जिसके कारण पैदल राहगीर तो निकल ही नहीं पाते हैं। -दिनेश कुमार, निगोह हसनपुर
विज्ञापन


अंडरपास के अंदर पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिसकी वजह से थोड़ी बरसात होने पर ही जलभराव हो जाता है और राहगीरों को निकलने में समस्या का सामना करना पड़ता है। -बृजेश चौहान, लभेंटा
-
मामला संज्ञान में नहीं है, वैसे अंडपास के ऊपर टिनशेड लगा हुआ है। फिर भी अगर कहीं किसी प्रकार की समस्या है तो दिखवाकर उसको सही कराया जाएगा। -अजय कटियार, परियोजना प्रबंधक जवाहरपुर तापीय परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें