फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्नातक की सम सेमेस्टर परीक्षाएं 16 से कराई जाएंगी

Sat, 04 Apr 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत जिले के सभी संबद्ध महाविद्यालयों में 16 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू होकर 21 मई तक संचालित की जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद महाविद्यालय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं सभी संबद्ध महाविद्यालयों में 16 अप्रैल से शुरू होंगी। परीक्षाएं तीन पालियों में कराई जाएंगी। जनता पीजी कॉलेज परसोंन के प्राचार्य डॉ. लेफ्टीनेंट नरेंद्र यादव ने बताया कि 16 अप्रैल से स्नातक की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। पहली पाली सुबह 8ः30 से 10ः30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12 से 2 बजे और तीसरी पाली 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं 21 मई तक चलेंगी। महाविद्यालय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण, कक्ष व्यवस्थाएं, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और निगरानी के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें