फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी का कहर: पेड़ की डाली टूटकर बाइक में जा घुसी, भाई-बहन की मौत; दो की हालत गंभीर

Sat, 04 Apr 2026 10:56 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

तेज आंधी के चलते कटहल के पेड़ की डाली टूटकर बाइक से जा टकराई, जिसकी वजह से भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। परिवार में शादी की तैयारियों के बीच इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
 
विज्ञापन
बहन और भाई का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के गंजडुंडवारा थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गजोरा में उस समय मातम छा गया जब एक दुखद घटना में तेज आंधी ने दो सगे भाई-बहनों की जान ले ली और दो अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह भयानक हादसा तब हुआ जब शिवसागर, संजू, आरती और संध्या  चारों भाई-बहन गेहूं की कटाई के बाद अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार, ग्राम गजोरा निवासी शिवसागर (24), संजू (22), आरती (18) और संध्या (12) सभी भाई-बहन एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेत अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे नवादा के समीप पहुंचे, अचानक आई तेज आंधी के कारण रास्ते में कटहल के पेड़ की डाली टूटकर उनकी बाइक पर गिर गई। इस भयावह दुर्घटना में आरती और संजू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, शिवसागर और संध्या गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।


घटना की सूचना मिलते ही सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरती और संजू के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। घर में दो बच्चों की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि आरती पुत्री अशोक की शादी 18 अप्रैल को होने वाली थी, जिसके लिए बारात आने वाली थी। वहीं, संजू की शादी भी कुछ ही दिनों में तय होने वाली थी। खुशियों के माहौल की जगह अब मातम ने ले ली है। इस घटना ने क्षेत्र में भय और शोक का माहौल पैदा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें