फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भरभरा कर गिरा निर्माणाधीन लिंटर, छह लोग दबकर घायल

Sat, 22 Nov 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के गांव विरामपुर में शुक्रवार शाम निर्माणाधीन मकान में लिंटर अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। मलबे में दबकर छह लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े और राहत व बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन


विरामपुर निवासी कुंवरपाल के घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को मजदूर लिंटर डालने में जुटे थे। काम के दौरान शाम के समय अचानक लिंटर टूटकर पूरा नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

चिकित्सक ने हृदेश निवासी भरतपुरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी, जसवंत निवासी नगला भजा मलावन व दमली सिंह निवासी विरामपुर मलावन की हालत गंभीर बताई है। तीनों ही मजदूर हैं। मकान मालिक कुंवरपाल के पुत्र मनवीर उर्फ मोनू, गांव के पप्पू सहित तीन लोगों के भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें