फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दो लोग घायल

Sat, 02 Nov 2024 05:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मारहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात नदरई रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसमें बैठे दो लोग घायल हो गए। दोनों का कासगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

ग्राम भुरगवां निवासी राहुल की बहन का कासगंज के अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार शाम को राहुल अपने चार दोस्तों के साथ अपनी बहन को देखने कार से कासगंज गया था। रात को वहां से वापस लौटते समय मारहरा क्षेत्र के नगला भूड़ के निकट उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। दुर्घटना में प्रदीप और जयप्रकाश के ज्यादा चोटें आईं। जबकि कार में सवार राहुल, युधिष्ठिर और गवेंद्र के मामूली चोटें हैं।
हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई। दोनों घायलों को कासगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि दोनों घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें