फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दावत खाकर लौट रहे चाचा भतीजे को वाहन ने रौंदा, उपचार के दौरान मौत

Tue, 23 Apr 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव सिरसा टिप्पू पर सोमवार की देर शाम वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन उनको लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया था। मगर परिजन ने उनको आगरा रोड पर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार को दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना मिरहची के ही गांव नयाबांस निवासी नेत्रपाल (70) और इसके भतीजे सुमेंद्र सिंह (45) हादसे में जान गई है। परिजन ने बताया कि दावत खाने सिरसा टिप्पू आए थे। वहां से देर शाम को बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां से आगरा रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। जहां इनका उपचार चल रहा था। मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे सुमेंद्र व दोपहर लगभग 1 बजे नेत्रपाल ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।
थाना प्रभारी कृष्णकांत लोधी ने बताया कि सोमवार की देरशाम हादसा में चाचा भतीजा घायल हो गए थे। इनका शहर में ही एक निजी अस्पताल में इलाज चला और मौत हो गई। परिजन ने सूचना दी है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें