फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से उफनाए नाले और नालियां

Sun, 17 Jul 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रविवार को अपराह्न के समय मूसलाधार बारिश ने पूरे नगर को ही ताल तलैया बना दिया। शायद ही कोई सड़क ऐसी रही हो जहां जलभराव न हुआ हो। जलभराव के विषम हालातों ने पालिका प्रशासन की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। वहीं घरों और दुकानें में घुसे पानी से लोगों को बड़ी क्षति और मुसीबत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई दिनों से धीमी गति से हो रही बारिश से सुहावने मौसम का आनंद लेते रहे। रविवार की सुबह भी तेज बौछारे पड़ती रहीं। लेकिन अपराह्न दो बजे बारिश काफी तेज हुई। जिससे नगर में चारों ओर जलभराव के हालात पैदा हो गए। जिससे लोगों में पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश था। लोगों ने नाले नालियों की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। प्रभुपार्क इलाके में मालगोदाम चौराहे पर पुलिया चौक होने के कारण पानी की निकासी बड़े नाले की ओर नहीं हो सकी। कई फुट तक पानी इलाके में भर गया। लक्ष्मीगंज गली, स्टेट बैंक गली, गांधी मूर्ति, नावल्टी रोड में भी जलभराव के भीषण हालात बने रहे। लक्ष्मीगंज में तमाम दुकानों में पानी भर गया। लवकुशनगर, पाल नगर, गंगेश्वर कालोनी, न्यू माधौपुरी कालोनी की बस्तियों में जलभराव से हालात नरकीय हो गए। नगर के बिलराम गेट इलाके, सोरों गेट, तहसील रोड, सहावर गेट इलाकों में भी जलभराव के विषम हालत बने। गंदानाला क्षेत्र में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोरों गेट पुलिस चौकी, महिला थाना, नदरई गेट पुलिस चौकी में पानी भर गया। स्टेट बैंक कालोनी में जबरदस्त जलभराव हुआ। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी श्यामविजय के बेसमेंट के गोदाम में एक फुट तक पानी भर गया। पानी निकासी का प्रबंध न होने के चलते जलभराव होता है। जिसको लेकर पालिका प्रशासन मौन साधे है। एटा में तहसील, कोतवाली, वाणिज्यकर, संकुल भवन एवं डीआईओएस कार्यालय परिसरों में पानी भर गया। ठंडी सड़क, घंटाघर, रेलवे रोड, हाथी गेट, बांस मंडी, जैन गली, मैनगंज, बूरामंडी, बाबूगंज, मेहता पार्क आदि बाजारों में हुए जलभराव के बाद लोग निकलने को बैठे रहे। तो वहीं कारोबार भी ठप रहे। इतना ही नहीं सरकारी कार्यालय परिसर भी जलमगभन रहे। सुबह से शुरू बारिश देर शाम तक जारी रही।
--------
रेलवे रोड पर गिरा नीम का पेड़
घंटों की बारिश से पुराने जर्जर पेड़ गिर रहे हैं। दोपहर बाद रेलवे रोड स्थित नर्सिंग होम के पास गिरे नीम के पेड़ से हड़कंप मच गया। वहीं बिजली के तार टूटने से क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। गौरतलब है कि बारिश के चलते पेड़ के नीचे लोग नहीं थे। ऐसे में बड़ा हादसा बच गया। गरमी के चलते यहां रिक् शा पुलर एवं अन्य लोगों की भीड़ रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें