फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में ट्रक क्लीनर सहित दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलग-अलग सड़क हादसों में ट्रक क्लीनर सहित दो युवकों की मौत हो गई। थाना मलावन क्षेत्र स्थित चौधरी बदन सिंह कॉलेज के पास रविवार रात करीब दो बजे ट्रक पलटने से क्लीनर की मौत हुई। जबकि एक अन्य घायल हुआ। वहीं थाना व कस्बा अवागढ़ के पास अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद दिया। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रविवार रात सिकंदराराऊ से लखनऊ के लिए टाइल्स (पत्थर) लेकर जा रहा ट्रक नेशनल हाईवे पर गांव छछैना और आसपुर के बीच स्थित चौधरी बदन सिंह कॉलेज के पास पलट गया। ट्रक क्लीनर सलीम खां (40) निवासी खुर्जा जिला बुलंदशहर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक में सवार शहजाद खां निवासी इस्लामाबाद थाना खुर्जा घायल हो गया। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां सलीम को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। देर शाम तक कोई परिजन न आने पर पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
वहीं, थाना व कस्बा अवागढ़ स्थित कृष्णा ढाबा के पास सोमवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने 42 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया। जिसे जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। प्रभारी निरीक्षक मानवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक को किसी वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मृत्यु हुई है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें