फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत, केबिन में फंसा चालक

विज्ञापन
मिरहची की छात्रा तनु की मौत के​ बाद विलाप करते परिजन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
एटा। एनएच-34 हाईवे पर भदुआ गोशाला के सामने मंगलवार सुबह दो ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल और क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाला। घायल चालक को एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन

थाना बागवाला निवासी ट्रक चालक वेदप्रकाश ने बताया कि वह ट्रक लेकर अलीगढ़ की ओर जा रहा था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे भदुआ गोशाला के सामने दूसरे ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह उसमें फंस गया। यह देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों व आसपास के लोगों ने उसे निकालने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना पिलुआ पुलिस मौैके पर पहुंची और स्थिति को देखते हुए दमकल टीम को फोन कॉल किया।
पुलिस और दमकल कर्मियों ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त केबिन को हटाकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि पुलिस ने चालक के परिजन को हादसे की सूचना दे दी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें