फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अलीगंज में 25 फीट के रावण का पुतला जलाया

विज्ञापन
अलीगंज में रावण का दहन होता हुआ। संवाद - फोटो : दुर्गा शोभायात्रा में मुख्य डोले के आगे चलते जयंती समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। विजयादशमी पर कायमगंज रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में रावण दहन कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। शाम को भगवान श्रीराम के जयघोष से मैदान गूंज उठा। शाम 6:15 बजे भगवान श्रीराम ने अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। कार्यक्रम में 25 फाीट ऊंचे रावण के पुतले के साथ 10 फुट के कुंभकर्ण, आठ फुट के मेघनाद और पांच फुट की सुलोचना के पुतले भी जलाए गए। पुतलों के दहन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बच्चों और महिलाओं में भी खासा उत्साह रहा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़, उपजिलाधिकारी डॉ. शशि शेखर, क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि सुजीत गुप्ता बॉबी, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और अध्यक्ष विनोद आर्य आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें