फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मदरसा बोर्ड की परीक्षा में दो विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

Sat, 14 Feb 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के एकमात्र परीक्षा केंद्र पर शनिवार को मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न हो गई। अंतिम दिन दो विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं परीक्षाएं सकुशल नकलविहीन संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

शिकोहाबाद रोड स्थित श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज में शनिवार को मदरसा बोर्ड का अंतिम पेपर आयोजित किया गया। प्रथम पाली में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक सामान्य हिंदी का पेपर आयोजित किया गया। इसमें कुल 5 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहा। वहीं दूसरी पाली में तीन पेपर आयोजित किए गए। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। इसमें मकुलत लॉजिकल फ्लोसोपी विषय में कुल 3 विद्यार्थी पंजीकृत थे। सभी ने परीक्षा दी। वहीं सामाजिक विज्ञान में कुल 7 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें एक विद्यार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। गृह विज्ञान में कुल 5 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें सभी ने परीक्षा दी। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रंजना शुक्ला ने बताया कि मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार को सकुशल व नकलविहीन तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें