मॉनीटरिंग रूम में सीसीटीवी कैमरे में परीक्षा केंद्र देखते जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत स
एटा। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होंगी। रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज से प्रत्येक परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक को पुलिस की निगरानी में प्रश्नपत्र का वितरण किया जाएगा। इसके बाद मॉनीटरिंग रूम से परीक्षा केंद्र पर बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज में सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक को प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे। प्रश्नपत्र पुलिस की निगरानी में सभी परीक्षा केंद्र तक पहुंचाए जाएंगे। बताया कि जिले में कुल 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस की निगरानी में प्रश्नपत्र पहुंचाए जाएंगे। वहीं परीक्षा केंद्र पर बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में सभी प्रश्नपत्रों को रखवाया जाएगा। यहां प्रश्नपत्र रखने के बाद इनकी 24 घंटे निगरानी की जाएगी। शहर मुख्यालय स्थित राजकीय पुस्तकालय में बनाए गए मॉनीटरिंग रूम से इनकी निगरानी की जाएगी। इसके लिए तीन शिफ्ट में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर अगर एक सेकेंड के लिए भी सीसीटीवी कैमरे बंद हुए तो उसकी जवाबदेही केंद्र व्यवस्थापक की होगी।