फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसों में पीआरडी जवान समेत दो की मौत

Sun, 29 Jun 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दो अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। मारहरा क्षेत्र में कार खाई में पलटने से पीआरडी जवान और जलेसर क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की जान गई।
विज्ञापन

थाना मारहरा क्षेत्र में गांव मेहनी के समीप शनिवार देर रात कार बेकाबू होकर खाई में पलट गई। कार में सवार पीआरडी जवान ओसान सिंह (47) निवासी गांव कुतबपुर थाना पिलुआ की मौत हो गई। भतीजे यादवेंद्र ने बताया कि चाचा अपने समधी उदय सिंह के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए हाथरस के गांव लक्षिमपुर में गए थे।
कार में गांव के प्रमोद, लालाराम, राजवीर सिंह यादव भी सवार थे। लौटते समय अचानक कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। चाचा को गंभीर चोटें आईं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरे हादसे में थाना जलेसर के गांव बछेपुरा निवासी विजय कुमार (25) की बाइक से सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। वह रविवार को बाइक पर सवार होकर जलेसर से अपने गांव की ओर जा रहे थे। सुबह 11 बजे के करीब यह हादसा हुआ, जिसमें विजय को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए आगरा ले जा रहे थे, रास्ते में ही विजय ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें