फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पालतू कुत्ते को डंडा मारने पर दो पक्ष भिड़े, फायरिंग

Tue, 23 Jul 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर के गांव भगीपुर में सोमवार की देर रात कुत्ते को डंडे से मारने पर विवाद हो गया। दो पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के युवक ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की।
विज्ञापन

भगीपुर निवासी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि वह सोमवार की देर शाम अपनी दवा की दुकान पर बैठा था। तभी घर से भतीजे प्रशांत का फोन आया कि मोहल्ले के ही गौरव और राहुल घर पर स्थित परचून की दुकान पर आकर गालियां दे रहे हैं। विरोध करने पर इन दोनों ने हमारे पालतू कुत्ते को डंडे से मारना शुरू कर दिया। प्रशांत ने कुत्ते को मारने से मना किया तो गालीगलौज करते हुए प्रशांत को दुकान से बाहर खींचकर पीटने लगे। चीखपुकार सुनकर मेरे छोटे भाई की पत्नी सुमन और भाई दुर्बीन बचाने आए तो उसको भी पीटने लगे।
शोर-शराबा सुनकर मेरे मौसेरे भाई ने 112 पर कॉल कर दी। इतने में मैं भी घर पर पहुंच गया तो गौरव व राहुल ने मकान की छत के ऊपर चढ़कर जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर तमंचे से सीधा फायर झोंक दिया। पुलिस को आता देख दोनों भाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग गए। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें