फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नाली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो माह की गर्भवती घायल

Sun, 26 Oct 2025 06:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला भगीपुर में नाली के विवाद को लेकर शनिवार देर शाम दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट में दो माह की गर्भवती गंभीर रूप से घायल हो गई। खून बहने पर परिजन ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायल बृजेश कुमारी ने मेडिकल कॉलेज में बताया कि वह घर में बर्तन साफ कर रही थी। तभी छह पड़ोसी आए और नाली को लेकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। बताया कि वे दो महीने की गर्भवती है। हमले के दौरान उसे पेट पर चोट लगी जिससे रक्तस्राव होने लगा। सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और झगडा शांत कराया। कोतवाली प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें