फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स की नौकरी के लिए मांगे दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। वीरांगना अबंतीवाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में अवनि परिधि संस्था के माध्यम से कर्मचारियों की भर्तियां की जा रही हैं। स्टाफ नर्स की नौकरी देने के नाम पर एक युवती से दो लाख रुपये की मांग की गई। एसडीएम तक शिकायत पर पहुंचने पर उन्होंने कॉलेज प्राचार्य से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

थाना व कस्बा जलेसर के मोहल्ला हथौड़ा निवासी रूबी का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के पद के लिए आवेदन किया था। अवनि परिधि संस्थान से 23 अप्रैल को साक्षात्कार के लिए लखनऊ दफ्तर बुलाया गया। मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर अवनि परिधि कार्यालय पहुंच गईं। आरोप है कि वहां पर साक्षात्कार और मूल दस्तावेजों की पड़ताल करने के बाद एक वर्ष के वेतन के बराबर दो लाख रुपये की मांग की गई।
दफ्तर में बैठे एक व्यक्ति ने कहा कि दो लाख रुपये दो और अपना नियुक्ति पत्र ले जाओ। जब इतनी मोटी रकम देने में असमर्थता जताई, तो नौकरी देने से इनकार कर दिया गया। मंगलवार को एसडीएम जलेसर अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि एक युवती द्वारा नौकरी के लिए रुपये मांगे जाने की शिकायत मिली है। इस पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को पत्र भेजकर जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें