तेज गति से आ रही मैजिक टेंपो की चपेट में आकर बाइक सवार प्रदीप (26) की मौत हो गई। अन्य घटना में प्राइवेट बस की चपेट में आकर उदयवीर (32) की मौत हो गई। कार सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव सैलार निवासी प्रदीप बुधवार रात बाइक से घर लौट रहे थे। आगरा रोड स्थित एक स्कूल के पास पहुंचे, वही पर तेज गति से आ रहे मैजिक टेंपो ने चपेट में आकर युवक प्रदीप की मौत हो गई। तो वहीं दूसरी ओर गांव सुपैती निवासी उदयवीर गुरुवार शाम सड़क किनारे बैठे हुए थे। दूसरी तरफ गांव ही चालक प्राइवेट बस मोड़ रहा था, इसी दौरान बस की चपेट में आकर उदयवीर की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर गांव नगला बरी के पास तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर कार सवार बंटी, कमलेश पत्नी फकीर चन्द्र, सोनू निवासी चरौली, मनीपाल, प्रेमसिंह, विमलेश पत्नी प्रेमवीर निवासी बहोखरा थाना जेवर गौतमबुद्धनगर घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सड़क हादसों में नौ घायल
जिले में चार अलग अलग सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने चार गंभीर घायलों को अलीगढ़ रेफर किया।
बाबू सिंह निवासी बघराई सिढ़पुरा और गांव की ही युवक अशोक बाइक से पटियाली जा रहे थे। रास्ते में अचानक सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बाबू की हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर किया। अमर सिंह निवासी सिकंदराराऊ हाथरस ठठेरपुर सोरों मौसेरे भाई सुरजीत के साथ बाइक से खेतों की ओर जा रहा था। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई। हादसे में दोनों घायल हो गए। चिकित्सकों ने अमर सिंह को रेफर कर दिया।
सौरभ निवासी मोतीनगला सोरों बाइक से आ रहा था। इसी बीच नरोली के निकट संजीव, मनोज शाक्य निवासी नगला अस्तल की बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने सौरभ व संजीव को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया।शादाब और मोहसिन निवासी कल्याणपुरी दिल्ली बाइक से कासगंज आ रहे थे, बिलराम के निकट सड़क हादसे में दोनों घायल हो गए।