फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिले से जल्द चलेंगी दो जनरथ बसें... सुहाना होगा दिल्ली-लखनऊ का सफर

Tue, 18 Feb 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला मुख्यालय से जल्द ही दो जनरथ बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इससे यात्रियों को लाभ होगा और लखनऊ व दिल्ली के लिए उनका सफर सुहाना हो जाएगा।
विज्ञापन


वर्तमान में डिपो के बेड़े में 13 नई बसें निगम की ओर से शामिल की जा चुकी हैं। 9 बसें अभी और भी आने वाली हैं, इनमें से 2 एसी जनरथ बसें होंगी। जिसके बाद डिपो में निगम की कुल बसों की संख्या 103 हो जाएगी।
इसके अलावा 86 अनुबंधित बसें भी हैं, जिसके कारण यात्रियों को आवागमन संबंधी समस्या नहीं होगी।
लोकल रूट के साथ ही दिल्ली-कानपुर और बरेली-आगरा मार्ग पर भी लोगों को रोडवेज की सुविधा समय से मिल सकेगी। इस समय डिपो के बेड़े में एक भी जनरथ या एसी बस नहीं है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि जनता के लिए परिवहन निगम से लगातार सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी के प्रथम सप्ताह मेें निगम की ओर से डिपो को 13 नई बसें दी जा चुकी हैं, हालांकि 15 रोडवेज अभी भी प्रयागराज महाकुंभ में गई हुई हैं। जिसके कारण यात्रियों को थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 22 बसें निगम की ओर से डिपो के बेड़े में शामिल की जानी थीं। 13 तो आ चुकी हैं शेष 9 बसें जल्द ही आने वाली हैं, इनमें 2 बसें एसी जनरथ होंगी। इनका संचालन लखनऊ और दिल्ली मार्ग पर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें