फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्लाॅट के विवाद में सेवानिवृत्त होमगार्ड को गोली मार घायल किया

Mon, 24 Jun 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के अंतर्गत गांव वीरपुर में एक सेवानिवृत्त होमगार्ड पर नामजद लोगों ने रास्ते में घेरकर फायरिंग कर दी। जिससे वह घायल हो गया। परिजन ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

योगेश निवासी वीरपुर ने बताया कि उसके पिता लाखन सिंह होमगार्ड विभाग में थे। कुछ दिन पहले उन्होंने एक प्लाॅट खरीदा है। दूसरे पक्ष के लोग उस प्लाॅट पर कब्जा करना चाहते हैं। वहां अपना ट्रैक्टर खड़ा कर देते हैं। जिसकी वजह से हमें काफी समस्या होती है। विरोध किया तो हर बार गालियां देते हुए पीटा और जान से मारने की धमकी दी। रविवार की देर रात पिताजी मिरहची कस्बा से बाजार कर गांव लौट रहे थे। तभी गांव के ही विकल, शीलेंद्र और पवन ने रास्ते में उनकी बाइक को रोक लिया।
गालीगलौज करते हुए उनके ऊपर पर फायरिंग कर दी। जिससे उनके शरीर पर कई जगह छर्रे लग गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर हम लोग वहां पहुंचे और उन्हें लाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। सीओ सदर अमित कुमार राय ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश और जमीन विवाद का बताया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बारीकी से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें