फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बचपन से माैत तक नहीं छोड़ा साथ...दो दोस्तों को वाहन ने राैंदा, इकलाैते बेटों की लाश देख फट पड़ा कलेजा

Tue, 14 Oct 2025 06:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के अलीगंज कस्बे में कायमगंज रोड पर सोमवार रात घर से खाना खाकर टहलने निकले दो दोस्तों को वाहन ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
हादसे से मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आशीष (32) और विपिन (34) निवासी मोहल्ला गोविंददास सोमवार रात करीब 10:30 बजे खाने के बाद टहलने निकले थे। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहचान जेब में मिले आधार कार्ड से की। मंगलवार को पोस्टमार्टम गृह पर आए परिचितों का कहना था कि दोनों बचपन से साथ पढ़े, साथ खेले और दुनिया भी एक साथ छोड़ गए। 
विज्ञापन


मृतक विपिन के चचेरे भाई उमेश सिंह ने बताया कि वह रात में घर पर सो रहे थे। पुलिस ने फोन कर सूचना दी कि आशीष और विपिन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। अलीगंज कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी अलीगंज पर भर्ती कराया था, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच और वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन

बुझ गए घरों के इकलौते चिराग
आशीष और विपिन की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर शवों को देखने अलीगंज और उसके आसपास के तमाम लोग आए। लोगों का कहना था कि दोनों अपने घरों के इकलौते पुत्र थे। विपिन के तहरे भाई सुभाष चंद्र ने बताया कि दोनों बचपन के दोस्त थे। दोनों के पिता की मृत्यु हो चुकी है। विपिन की एक और आशीष की छह बहनें हैं। सभी की शादियां हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि दोनों की मौत से दोनों घरों के चिराग बुझ गए हैं। पिता की मौत के बाद दोनों अपनी-अपनीं मां का इकलौता सहारा थे।

भाई कहां से लाऊंगी, किसकी करूंगी दूज
सड़क हादसे में भाई आशीष की मौत की सूचना पर मोर्चरी पहुंची बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सभी बहने यहीं कह रही थीं कि मेरा एक ही भाई था वो भी भगवान तुमने छीन लिया। तुम ही बताओ कि अब मैं किसकी दूज करूंगी, भाई कहां से लाऊंगी।

ये भी पढ़ें-UP: किसान ने खुद को मारी गोली, मौत से मचा परिजनों में कोहराम; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें