गुरुग्राम में नौकरी कर रहा युवक करवाचौथ पर बाइक से घर लौटते समय कुछ किलोमीटर पहले वाहन की चपेट में आ गया। शुक्रवार शाम को हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। सुहाग की मेहंदी रचा पति की दीर्घायु की कामना कर रही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और वह बार-बार अचेत होती रही।
थाना मिरहची के गांव नवीपुरा निवासी विवेक कुमार (28) गुरुग्राम में रहकर नौकरी करते थे। शुक्रवार को करवाचौथ पर घर लौट रहे थे। बाइक से गांव आते समय देर शाम कासगंज मार्ग पर आईटीआई के सामने वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस और परिजन को सूचना दी, जब तक घरवाले पहुंचे विवेक की सांसें थम गईं। जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल से गांव नवीपुरा की दूरी बमुश्किल 4 किलोमीटर है।