फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भीड़ और गर्मी से दो महिला मरीज चक्कर खाकर गिरीं

Mon, 08 Jul 2024 06:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एट। कई दिन से जिले में बारिश हो रही थी। सोमवार को सुबह के समय मौसम खुला तो बड़ी संख्या में मरीज मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच गए। पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्षों के बाहर व दवा काउंटर पर भीड़ बहुत अधिक हाे गई। इस बीच धूप निकलने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई। भीड़ और गर्मी के कारण एक किशोरी और एक युवती की हालत बिगड़ गई। दोनों मरीज चक्कर खाकर गिर गईं।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही मेडिकल कॉलेज में पर्चा काउंटर पर मरीजों की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। इस दौरान दोपहर डेढ़ बजे तक 1632 मरीजों के पर्चे बने। मरीजों ने पर्चा बनवाया इसके बाद चिकित्सकों के कक्षों के बाहर दिखाने को पहुंचे। मेडिसिन विभाग के बाहर मरीजों की भीड़ सबसे अधिक थी। मलावन निवासी संतोषी अपनी मां के साथ चिकित्सक को दिखाने आईं थीं। पहले संतोषी लाइन में लगीं थी। गर्मी व घबराहट हुई तो वह लाइन से बाहर आ गईं। उनके स्थान पर मां लाइन में लग गईं।
इस दौरान संतोषी लाइन के पास ही बैठ गईं। उन्हें घबराहट होने लगी। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गईं। चिकित्सक कौस्तुभ राज सिंह तत्काल कक्ष से बाहर आए। उन्होंने युवती को देखा। आनन-फानन उसे इमरजेंसी में भेजा गया। उसकी मां ने बताया कि बेटी को दिखाने लाए थे। उसे पेट में दर्द की समस्या हो रही थी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सैयद वाली गली निवासी ईशा पेट में दर्द की दवा लेने के लिए मेडिकल कॉलेज आई। चिकित्सक को दिखाने के बाद वह दवा काउंटर पर लाइन में दवा लेने के लगी थी। भीड़ व गर्मी होने के कारण चक्कर आ गया। गिरते समय लाइन में लगी अन्य महिलाओं ने उसे संभाला और अंदर लाकर कुर्सी पर बैठाया। कुछ समय बाद उसकी हालत सही हुई। मेडिसिन विभाग में चिकित्सक ने बताया सोमवार को 350 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इसमे पेट दर्द सहित बुखार के मरीजों की संख्या अधिक थी। बताया बारिश के बाद उमस हो रही है। ऐसे में मरीज बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
-
पेट दर्द से महिला की मौत
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव सहोरी निवासी 28 वर्षीय कीर्ती के पेट में दर्द उठा। परिजन उसे लेकर जैथरा पीएचसी पहुंचे। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इमरजेंसी में चिकित्सक ने उसे मृत बता दिया। परिजन ने बताया पेट में दर्द होने की बात कही थी। इसके अलावा अन्य कोई दिक्कत भी नहीं थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें