फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हार्टअटैक व सांस उखड़ने से दो बुजुर्गों की गई जान

Tue, 27 Oct 2026 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो वृद्ध को परिजन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रविवार की शाम को करीब 4ः30 बजे बाबूराम (85) निवासी फिरोजाबाद जिले के नगला बरी को परिजन लेकर आए। यहां उनके भतीजे योगेंद्र ने बताया कि दोपहर के वक्त अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। हालत बिगड़ने पर तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं रविवार की शाम करीब पांच बजे फौजदार (65) निवासी इसईखास जिला मैनपुरी को परिजन लेकर पहुंचे। यहां उनके बेटे ओमपाल सिंह ने बताया कि उन्हें कई दिनों से सांस की दिक्कत थी। शाम को अचानक सांस उखड़ गई जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रविवार की शाम को दो वृद्ध को परिजन लेकर आए। जिसमें एक की हार्ट अटैक और दूसरे की सांस उखड़ने से मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें