फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गर्मी और उमस के चलते 1-12वीं तक के सभी स्कूलों में दो दिन की छुट्टी, देखें सरकारी आदेश

Thu, 01 Aug 2024 07:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

केंद्रीय विद्यालय में 33 बच्चों के बेहोश होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षण ने आदेश जारी किया है। गर्मी और उमस के चलते 1-12वीं तक के सभी स्कूलों में दो दिन की छुट्टी घोषित की है। 
विज्ञापन
1-12वीं तक के सभी स्कूलों में दो दिन की छुट्टी, देखें सरकारी आदेश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में उमस, गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। स्कूली बच्चे गर्मी से स्कूलों में बेहोश हो रहे हैं। इसके देखते हुए जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने पत्र जारी करके आदेश दिया है। 

विज्ञापन


बताते चलें कि दो दिन पहले गर्मी से एटा में केंद्रीय विद्यालय में सुबह-सुबह 33 बच्चे बेहोश हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में डीएम ने स्वास्थ्य टीम को विद्यालय भेजा। वहां पर टीम मे 119 बच्चों की स्वास्थ्य परीक्षण किया। डीप्टी सीएम ने भी घटना पर दुख जताया था। 

डॉक्टरों की टीम ने बेहोश होने का मुख्य कारण उमस और गर्मी ही बताया था। इसके बाद भी स्कूलों में बच्चों के बेहोश होने की खबरें आईं। गुरुवार को डीएम के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने पत्र जारी करके एक और दो अगस्त को सभी विद्यालयों में छुट्टी घोषित की। 
 
विज्ञापन

हालांकि उन्होंने पत्र में यह साफ कर दिया है कि सभी कार्यालय खुले रहेंगे। साथ ही सरकारी स्कूल खुले रहेंगे। प्रधानाचार्य, शिक्षक, कर्मचारी अपना विभागीय काम निपटाएंगे। दो दिन के बाद यथवत विद्यालय खुलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें