फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाइकों की भिड़ंत में दो आरक्षी हुए घायलर

Thu, 03 Oct 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के सामने दो बाइकें टकरा गईं। इन पर सवार दो पुलिस आरक्षी घायल हो गए। अन्य सड़क हादसों में 3 लोग घायल हुए हैं। दो लोगों को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वह कोतवाली नगर में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात हैं। बुधवार की देर शाम बाइक से साथी आरक्षी अनुज कुमार के साथ ड्यूटी जा रहे थे। जैसे ही बाइक जीटी रोड पर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के सामने पहुंची, सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया कि सामने से गलत दिशा से आई रहे दो युवकों ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से हम दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बानसुख थाना कुरावली जिला मैनपुरी निवासी रवि आनंद ने बताया कि भाई महेश आनंद और गांव के ही विकास ट्रक से एटा की ओर आ रहे थे। तभी मलावन थाना क्षेत्र में हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिसके चलते यह दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य सड़क हादसे में प्रमोद कुमार शर्मा भी घायल हो गया। सभी को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां से हालत गंभीर देखते हुए विकास को सैफई और प्रमोद को आगरा रेफर किया गया है।क
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें