फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रांसफाॅर्मर से दो कॉयल चोरी, ग्रामीणों में रोष

Sun, 25 Oct 2026 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला केवल में चोरों ने बिजली के ट्रांसफाॅर्मर को निशाना बनाते हुए उसकी दो कॉयल चोरी कर लीं। शनिवार रात हुई इस वारदात की जानकारी रविवार सुबह ग्रामीणों को हुई। ट्रांसफाॅर्मर के तार कटे देखकर लोगों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

गांव नगला केवल में पार्क के सामने बिजली का ट्रांसफाॅर्मर लगा हुआ है। शनिवार रात अज्ञात चोरों ने ट्रांसफाॅर्मर से दो कॉयल निकाल लीं और मौके से भाग गए। रात में किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। रविवार सुबह जब ग्रामीण पार्क के सामने पहुंचे तो ट्रांसफाॅर्मर के तार कटे देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ट्रांसफाॅर्मर से कॉयल चोरी होने की जानकारी मिलते ही लिपटन चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफाॅर्मर लंबे समय से खराब पड़ा था। सीओ कीर्तिका सिंह ने बताया कि बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें