फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पटाखे चलाते समय बारूद की चपेट में आकर दो बच्चे झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नेहरू नगर में शुक्रवार सुबह पटाखे चलाते समय बारूद की चपेट में आकर दो बच्चे झुलस गए। परिजन ने दोनों को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि आठ वर्षीय बेटा अंश और पड़ोसी मान सिंह का छह वर्षीय बेटा रजत शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे घर के बाहर पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान अचानक पटाखे के बारूद से दोनों के हाथ झुलस गए। बच्चों की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया है। जिला प्रभारी अग्निशमन अधिकारी जितेंद्र कुमार चौरसिया ने बताया कि बच्चों को पटाखे न चलाने दें। खुद भी पटाखे चलाते समय सावधानी बरतें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें