फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: माघ मेले के लिए प्रयागराज तक किया जाएगा 2 बसों का संचालन

Tue, 18 Nov 2025 05:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज स्टैंड से माघ के महीने में 2 बसों का संचालन प्रयागराज तक किया जाएगा। इससे जिले व आसपास के लोग आसानी से प्रयागराज पहुंचकर संगम में स्नान कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रयागराज में हर वर्ष माघ के महीने में काफी संख्या में लोग स्नान करने आते हैं। इसके लिए जिला मुख्यालय से दो बसों का संचालन किया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष माघ महीने में प्रयागराज में मेले का आयोजन होता है। इसमें जिले के भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बस सेवा शुरू की जा रही है।
इन बसों के संचालन से यात्रियों को प्रयागराज जाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। वर्तमान में यहां से कोई बस सीधी प्रयागराज नहीं जाती है। आवागमन के लिए लोगों को टुकड़ों में यात्रा करनी पड़ती है। इसकी वजह से किराया और समय दोनोें ही अधिक लगते हैं। जब सीधी बस का संचालन होगा तो लोग आसानी के साथ प्रयागराज तक आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें