फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विकास खंडों पर माडल स्कूलों का इंतजार

Tue, 10 Mar 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान जनपद पर मेहरबान नहीं हो रहा। वर्षों बाद भी जिले के दो विकास खंडों को मॉडल स्कूल नहीं मिल पा रहे। वहीं उच्चीकृत राजकीय विद्यालयों के प्रस्ताव को भी स्वीकृति का इंतजार है।
विज्ञापन




पिछड़े जनपदों में चिह्नित जिले के हर विकास खंड में केंद्र सरकार द्वारा मॉडल स्कूल प्रस्तावित किए गए थे। वर्ष 2010-11 में जनपद के छह विकास खंडों में स्वीकृत हुए विद्यालयों का निर्माण प्रगति पर है। वहीं शेष दो जिलों के लिए भेजे गए प्रस्तावों को हरी झंडी नहीं मिल पा रही। जिला समन्वयक के अनुसार तीन विकास खंडों के मॉडल स्कूलों का निर्माण पूरा हो चुका है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में इन्हें सौंप दिया जाएगा। शेष तीन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जलेसर एवं मारहरा विकास खंडों के लिए प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। स्वीकृति का इंतजार है।


निर्माणाधीन मॉडल स्कूल
विकास खंड              स्थल
शीतलपुर               जिरसिमी
सकीट                  मलावन
अवागढ़                 इसौली
अलीगंज              मोहम्मद नगर बझेरा
जैथरा                 मुईद्दीनपुर
निधौली कलां         गहराना                            


वर्ष 2010-11 में जिले के छह विकास खंडों के लिए मॉडल स्कूल स्वीकृत हुए थे। इनमें से तीन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसी महीने हैंडओवर हो जाएंगे। वहीं शेष तीन का काम प्रगति पर है। शेष दो विकास खंडों के प्रस्ताव भेजे गए हैं। जलेसर में भूमि तलाश ली गई है मारहरा में तलाश जारी है।
विज्ञापन

- रनवीर सिंह, जिला समन्वयक, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान


ग्राम ज्योति योजना भी अधर में
केंद्र सरकार की पंडित दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना को भी बजट का इंतजार है। घोषणा के महीनों बाद भी इसका शुभारंभ जिले में नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि योजना के लिए सर्वे किया जा रहा है। आगामी वित्तीय वर्ष में इसके क्रियान्वयन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें