फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कपड़ा व्यापारी के साथ दो बाइक सवार युवकों ने दिया लूट की घटना को अंजाम

Tue, 06 Aug 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
घटना के बाद घर पर परिजन के बीच बैठे घायल व्यापारी सतीश चंद्र जैन। - फोटो : घटना के बाद घर पर परिजन के बीच बैठे घायल व्यापारी सतीश चंद्र जैन।
विज्ञापन
जलेसर/ एटा। नगर के नाला बाजार स्थित डाॅ. रामदास क्लीनिक के सामने मंगलवार को दिन दहाड़े दो बाइक सवार युवकों ने घर से दुकान पर जा रहे 70 वर्षीय व्यापारी पर हमला बोल दिया। व्यापारी ने थैला नहीं छोड़ा तो युवकों ने तमंचे की बट से वार किया। व्यापारी जमीन पर गिरा गया तो आरोपी युवक थैला छीन कर फरार हो गए। थैले में दुकान की तीन चाबी, 6 हजार रुपये नकद, 4 डायरी हिसाब की, एक सोने की अंगूठी व जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन

मोहल्ला पंसारियान निवासी 70 वर्षीय सतीश चंद्र जैन नाला बाजार स्थित अपनी कपड़े की दुकान पर जा रहे थे। मैन बाजार में आते समय डाॅ. रामदास क्लीनिक के सामने से आ रहे बाइक पर सवार दो युवक सतीश चंद्र के हाथ में लगे थैले को छीनने लगे। ये देखकर राहगीरों ने विरोध किया तो युवकों ने तमंचा निकाल लिया। तमंचे की बट से व्यापारी को मारते हुए जमीन पर गिरा दिया और थैला छीन कर फरार हो गए। थैले में दुकान की तीन चाबी, 6 हजार रुपये नकद, 4 डायरी हिसाब की, एक सोने की अंगूठी व जरूरी कागजात थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यापारी से जानकारी लेते हुए सीएचसी पर भर्ती कराया। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है।

दिव्यांग होने के बाद भी बदमाशों से किया मुकाबला
कपड़ा व्यापारी सतीश चंद्र जैन का एक हाथ नहीं है।बदमाश जब उनके हाथ से थैला छीनने का प्रयास कर रहे थे तो उन्होंने संघर्ष किया। उनका जज्बा देखकर बदमाशों ने तमंचे की बट से कई प्रहार किए। जिसकी वजह से उनके शरीर पर चोट भी आई। घायल होकर जब वह जमीन पर गिर गए तो बदमाश थैला छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन


तीन दिन में दूसरी घटना होने से व्यापारियों में भय का माहौल
नगर के व्यापारी नेता मनोज बजरंगी, सोनू सर्राफ, जितेन्द्र कुमार, दीपक, भूरा आदि ने बताया कि तीसरे दिन में दूसरी घटना है, जिससे व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है। व्यापारी वर्ग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। बताया कि हम एसएसपी से मांग करते हैं कि दोनों ही घटनाओं का शीघ्र अनावरण कराएं साथ ही नगर की सुरक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करें।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द की घटना का खुलासा किया जाएगा। -कृष्ण मुरारी दोहरे, सीओ जलेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें