फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़, छह बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़ किया है। इसमें चार लोगों को गिरफ्तार कर चोरी की आठ बाइकें बरामद की गई हैं। थाना रिजोर पुलिस द्वारा अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़ कर मुठभेड़ के बाद दो शातिरों को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। आरोपियों पर करीब दो दर्जन आपराधिक वारदातों के मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम नीरज सिंह निवासी कस्बा रुधौली थाना रुधौली, जनपद बस्ती और शंकर सिंह निवासी ग्राम नरदौली, थाना शिकंदरपुर वैश्य, जनपद कासगंज बताया। इनका तीसरा साथी मोनू निवासी सोरों थाना कासगंज भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने इनसे छह बाइकें बरामद की हैं। नीरज पर 14 और शंकर सिंह पर छह आपराधिक मुकदमा विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह, दरोगा जयवीर सिंह शामिल रहे। वहीं थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चोरी की साजिश रचते ऑटो लिफ्टर गैंग के दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी की दो मोटरसाइकिल तथा अवैध असलाह कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस को चेकिंग के दौरान सूचना मिली। इस पर पुलिस ने जीटी रोड शीतलपुर शमशान भूमि पर बनी मठिया के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 2 मोटर साइकिल, 2 तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों ने बताया कि उनका सक्रिय गैंग है, जिसमें वे वाहन चोरी करते हैं, उन्होंने ये मोटर साइकिलें चोरी की थीं। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम गुलशन और कपाला निवासी हिंदूनगर, थाना कोतवाली नगर एटा बताया है जबकि फरार आरोपी का नाम रोहित निवासी हिंदूनगर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें