फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर सीवर लाइन खोदाई से बढ़ीं मुसीबतें

विज्ञापन
जीटी रोड पर लगा जाम । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कार्यदायी संस्था जल निगम ने जीटी रोड पर गोशाला की ओर से शहर की तरफ सीवर लाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया है, इससे लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। वहीं हाथी गेट चौराहे से अलीगंज चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट किए जाने से दिन भर जाम लगा रहा। साथ ही नेहरू नगर का प्रवेश द्वार पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं पास में जेएलएन डिग्री कॉलेज और श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज है। जहां पर छात्रों और शिक्षकों को पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जल निगम ने शहर के अंदर सीवर लाइन डालने के बाद अब जीटी रोड पर सीवर लाइन डालने का कार्य रविवार से शुरू कर दिया है। सीवर लाइन का निर्माण कार्य गोशाला से नेहरू नगर के प्रवेश द्वार तक किया जा रहा है। इस दौरान मोहल्ला नेहरू नगर का प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया है जिससे लोगों को निकलने में दिक्कत हो रही है। वहीं पास में जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज और श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज है। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को स्कूल-कॉलेज में प्रवेश करने में परेशानी होगी।
वहीं सीवर लाइन पड़ने की वजह से जीटी रोड के एक तरफ का यातायात डायवर्ट कर दिया गया है। जीटी रोड पर मैनपुरी की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को पहले अलीगंज रोड की ओर डायवर्ट किया, जहां से छोटे वाहनाें के यूटर्न लेकर जीटी रोड पर आने से अलीगंज चौराहे से हाथी गेट चौराहा तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें