फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खुद माल छुपाकर दी लूट की सूचना, दो गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 07:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दो लोगों ने खुद ही माल छुपाकर पुलिस को लूट की सूचना दे दी। जैथरा थाने में प्राथमिकी भी दर्ज हो गई। पुलिस की विवेचना में सच्चाई सामने आने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

थाना जैथरा में सलमान खान निवासी ग्राम लुहारी गनी थाना राजा का रामपुर ने 3-4 अज्ञात लोगों के विरुद्ध 29 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप था कि इन लोगों ने गडन नगरिया से 500 मीटर आगे उनकी गाड़ी को रुकवाकर उसमें रखे 9 पीस लहंगे लूट लिए। सीओ अलीगंज नितीश कुमार गर्ग ने बताया कि विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन, सीसीटीवी कैमरा फुटेज आदि से हकीकत सामने आई।
सलमान ने गांव की रंजिश के कारण अपने प्रतिद्वंदी को फंसाने के लिए झूठी प्राथमिकी लिखाई थी। दोनों ही प्रधानी के चुनाव की तैयारी भी कर रहे हैं। सलमान, उसके साथी रियासत और गुलफान ने माल को खुद ही छुपाया था। सलमान और रियासत को शनिवार रात 11:40 बजे गिरफ्तार कर लहंगे का बोरा बरामद कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें