फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जहरखुरानी कर मोबाइल और कान की बाली लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Aug 2026 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद के लिए
विज्ञापन

- जनसहयोग से जलेसर पुलिस ने दोनों को दबोचा, चोरी का मोबाइल और कान की बाली बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। जहरखुरानी कर मोबाइल और कान की बाली लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना जलेसर पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन और एक कान की बाली बरामद की है। पुलिस के अनुसार जनसहयोग से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जलेसर अखिलेश दीक्षित ने बताया कि 12 अगस्त को एक व्यक्ति गांव कोसमा जा रहा था। आगरा चौराहे के पास दो युवकों ने उससे कॉल करने के लिए मोबाइल मांगा। पीड़ित ने एक युवक को मोबाइल दे दिया। इसी दौरान आरोपियों ने उसे कुछ सुंघा दिया और उसका मोबाइल व कान की बाली लेकर भागने लगे। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिसने जांच के दौरान इकबाल और अरमान अली निवासी हबीबगंज थाना रामगढ़ जिला फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें