फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ऑटो और डंपर की टक्कर से बच्ची की मौत, मां घायल

Fri, 14 Aug 2026 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज मार्ग पर गांव जीसुखपुर के पास एक सड़क हादसे में बेटी की मौत हो गई जबकि उसकी मां व दो अन्य बालिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां से हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल महिला ने बताया कि चालक मोबाइल चला रहा था जिसकी वजह से ध्यान भटका और हादसा हो गया।
कोतवाली देहात के गांव खुटियाना निवासी सर्वेश देवी बृहस्पविार को मायके कनिकपुर थाना बागवाला जा रहीं थीं। उनके साथ में दो वर्षीय बेटी जाह्नवी भी थी। ऑटो में सवार दो अन्य बालिकाओं पल्लवी व महक निवासी गांव बमनई थाना पिलुआ ने बताया कि चालक मोबाइल चला रहा था। रास्ते में कई बार उससे मना किया गया मगर वह नहीं माना।
विज्ञापन

ऑटो जैसे ही बागवाला थाना क्षेत्र में अलीगंज मार्ग स्थित गांव जीसुखपुर के पास पहुंचा चालक का ध्यान मोबाइल में होने के कारण सामने से आ रहे डंपर से टकरा गया।
विज्ञापन

हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। यह देखकर आसपास के लोग व राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल जाह्नवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सर्वेश देवी को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। पल्लवी व महक का मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें